सोनुभाऊ बसवंत महाविद्यालय, शहापुर, ISO से प्रमाणित
ठाणे जिले के आदिवासी तहसिलों में से एक शहापुर के सोनुभाऊ बसवंत कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय को ISO से प्रमाणित किया गया. शहापुर के सोनुभाऊ बसवंत महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है. इस महाविद्यालय की विशेषता यह है कि हर श्रेणी के छात्र को इस महाविद्यालय में प्रवेश दिया जाता है. महाविद्यालय गरीब विद्यार्थियों को मात्र एक रूपया फीस लेकर प्रवेश देता है. इस महाविद्यालय की लायब्ररी इस महाविद्यालय की शान और भी बढ़ा देती है. यह महाविद्यालय न केवल ISO से प्रमाणित है बल्कि NAAC द्वारा भी इस महाविद्यालय का मूल्यांकन किया गया है. इस महाविद्यालय को मुंबई विश्वविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण महाविद्यालय पुरस्कार भी प्राप्त हो चूका है.
No comments:
Post a Comment