“भ्रष्टाचार का सामना कैसे किया जाय?”विषय पर वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन
सोनुभाऊ बसवंत महाविद्यालय, शहापुर के हिंदी विभाग एवं हिन्दुस्तानी प्रचार सभा, मुंबई द्वारा बुधवार दि.३० नवम्बर २०११ को प्रातः १०.०० बजे भ्रष्टाचार का सामना कैसे किया जाय? विषय पर वक्तृत्व स्पर्धा का आयोजन किया गया|
इस अवसर पर हिन्दुस्तानी प्रचार सभा की मानद शोध निदेशिका डॉ.सुशीला गुप्ता, श्री. मुहम्मद हुसेन परकार(उर्दू रिसर्च ऑफिसर), डॉ. बालकवि सुरंजे(हिंदी विभागाध्यक्ष, बिरला महाविद्यालय, कल्याण), श्री. राजकुमार तृषित,राकेश त्रिपाठी आदि मान्यवर उपस्थित थे| इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री. प्रकाश माली सर ने की|
इस कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ | तृतीय वर्ष कला की छात्राओं ने अपने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया| कार्यक्रम का प्रास्ताविक तथा सूत्र-संचालन डॉ. अनिल सिंह ने किया|
इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के त्रेपन छात्र-छात्राओं ने भाग लिया| जिसमें प्रथम पुरस्कार रु.३०००/- कुमारी- रश्मि ठाकरे (तृ.व.वाणिज्य), द्वितीय पुरस्कार रु.२०००/- कु. निखिल धनगर(द्वि.व.कला), तृतीय पुरस्कार रु.१५००/- कु. शिवाजी धानके (तृ.व.वाणिज्य) ने प्राप्त किया| इस प्रतियोगिता में सहभागी सभी छात्र-छात्राओं को हिन्दुस्तानी प्रचार सभा की ओर से एक साहित्यिक पुस्तक भेट स्वरूप प्रदान की गई|
इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्री. मुहम्मद हुसेन परकार(उर्दू रिसर्च ऑफिसर), डॉ. बालकवि सुरंजे(हिंदी विभागाध्यक्ष बिर्ला महाविद्यालय,कल्याण),प्रा.संतोष गायकवाड(हिंदी विभाग, सो.ब.महाविद्यालय,शहापुर) ने जिम्मेदारी निभायी|
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी के प्रति आभार ज्ञापन डॉ. अनिल सिंह ने किया| राष्ट्रगीत से कार्यक्रम का समापन हुआ|
No comments:
Post a Comment